फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थान बाजार में दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
थलीसैंण (पौड़ी)। पट्टी चौथान के थान बाजार में परचून की दुकान में आग से दो गैस सिलेंडरों के धमाके के साथ फटने से दुकान की दीवार ढह गई और सारा सामान जलकर राखहो गया। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

थलीसैंण से 30 किमी दूर थान बाजार में मंगलवार देर रात करीब 11 बजे दिलवर सिंह की परचून की दुकान में आग लग गई। इस दौरान दुकान में रखे दो सिलेंडर धमाके के साथ फट गए। इससे थान बाजार में कुछ देर दहशत का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने बमुश्किल आग पर नियंत्रण पाया। आवासीय भवन व अन्य दुकानें दिलवर सिंह की दुकान से कुछ दूरी पर होने से बड़ी अनहोनी नहीं हुई। थलीसैंण के कानूनगो हरीश पांडे बुधवार सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग से दिलवर सिंह को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इस संबंध में जिला मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें