फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय संतूधार ने जीती क्विज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। 12वीं जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में नवोदय विद्यालय संतूधार ने प्रथम, जीआईसी पौड़ी द्वितीय और जीआईसी हिंवालीधार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पौड़ी के मैसमोर इंटर कालेज में 12वीं जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज के कंप्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष नेगी ने शुभारंभ किया। क्विज में 13 ब्लाकों से चयनित टीमों की स्क्रीनिंग परीक्षा कराई गई। स्क्रीनिंग के आधार पर छह श्रेष्ठ टीमों का चयन किया गया। छह राउंड में हुई क्विज प्रतियोगिता में नवोदय संतूधार ने बाजी मारी। क्विज के निर्णायक शासकीय अधिवक्ता डीएस रावत, पीबी घिल्डियाल, पास्टर हरीश कुमार, प्रिसिंपल मैसमोर इंटर कालेज डा. आरएस सिलास, प्रिंसिपल जीआईसी पौड़ी विमल चंद्र बहुगुणा, जिला समन्वयक सीएस असवाल, ब्लाक समन्वयक अविनाश जैन, जयदीप रावत, योगेंद्र सिंह, बीएस नेगी रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें