फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन हब के रूप मे विकसित किया जाए उतराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के समाजशास्त्र एवं समाज कार्य विभाग व पर्वतीय विकास शोध केंद्र की ओर से स्व. गौरादेवी स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि उत्तराखंड को ऑक्सीजन हब के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

मंगलवार को समाज कार्य विभाग के सभागार में आयोजित व्याख्यान माला में मुख्य वक्ता जगत सिंह जंगली ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को सीमित दायरे में समेट दिया गया है। जबकि पर्यावरण सभी विषयों के केंद्र में है। छात्रों को संबोधित करते हुए जंगली ने कहा कि उत्तराखंड के लोग देश को ऑक्सीजन दे रहे हैं। इसके बदले यहां के लोगों को रॉयल्टी दी जानी चाहिए। समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. किरण डंगवाल ने कहा कि वन बाहुल्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। क्योंकि रोजगार की समस्या का समाधान किए बिना पर्यावरण एवं पारिस्थितिक संतुलन स्थापित करने के लिए वन बाहुल्य क्षेत्रवासियों का सहयोग प्राप्त होना कठिन होगा। पर्वतीय विकास शोध केंद्र के नोडल अधिकारी डा. अरविंद दरमोड़ा ने कहा कि जगत सिंह जंगली स्व. गौरादेवी के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। छात्रों को जंगली से प्रेरणा लेनी होगी। कार्यक्रम में डा. जेपी भट्ट, डा. नवीन नौटियाल, डा. दिनेश कुमार, विजेंद्र मनेशा, डा. मनवीर माही, डा. अरुण यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें