पौड़ी। विधायक मुकेेश कोली ने अंतरिम बजट को देश की आजादी के बाद पहला सबसे बढ़िया बजट बताया है। कोली ने कहा कि देश की आजादी के बाद सबसे शानदार बजट पेश किया गया है। बजट में मातृशक्ति, किसान, युवा व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को विशेष रूप से तोहफे दिए गए हैं। आयकर में पांच लाख तक की छूट से पूरे देश में खुशी का माहौल है। जनता बजट का जोरदार स्वागत कर रही है।