फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल राज्य स्तरीय टीम में हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जीआईसी पौड़ी के 11वीं के छात्र राहुल भंडारी का राज्य स्तरीय वॉलीबाल टीम में चयन हो गया है। वह खेल महाकुंभ की अंडर-17 वॉलीबाल प्रतियोगिता में दो से चार फरवरी तक देहरादून में आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। राहुल के चयन से पौड़ी शहर, उसके विद्यालय व परिजनों में खुशी का माहौल है। राहुल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों को दिया है। राहुल का कहना है कि स्कूल में खेलों के प्रति बेहतर वातावरण ने उसे आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। राहुल ने बताया कि वह इसी वर्ष अंडर-17 वर्ग में राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुका है। राहुल ने बताया कि वॉलीबाल में करियर बनाकर राष्ट्रीय टीम में शामिल होना उसका लक्ष्य है। राहुल के खेल महाकुंभ की राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में चयनित होने पर स्कूल के प्रधानाचार्य बीसी बहुगुणा, व्यायाम शिक्षक संग्राम सिंह नेगी व ब्लाक खेल समन्वयक राजेंद्र रावत आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें