फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा पिकअप वाहन, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाबौ। पाबौ-चंपेश्वर झंगरबौ जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के दौरान वाहन में चालक ही सवार था। राजस्व पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक पिकअप पाबौ से चंपेश्वर मोटर मार्ग पर झगरबौ जा रही थी। चढ़ाई पर झगरबौ के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। वाहन दुर्घटना में चालक की मौके पर ही मौत हो गई। राजस्व उपनिरीक्षक बृजेश भंडारी ने बताया कि वाहन दुर्घटना में चालक बिरेन्द्र सिंह पुत्र स्व. मातबर सिंह उम्र 42 वर्ष निवासी कोटा गांव पट्टी घुड़दौड़स्यूं की मौके पर ही मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें