फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी और श्रीनगर के बीच होगा हॉकी का फाइनल मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। राठ महाविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालयी हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 17 अक्तूबर को डीएवी और श्रीनगर के बीच होगा। इससे पूर्व हुए मुकाबले में राठ महाविद्यालय पैठाणी ने एसआरटी टिहरी कैंपस को 2-0 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में डीएवी देहरादून ने पीजी कालेज कोटद्वार को 6-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बिड़ला परिसर श्रीनगर ने राठ महाविद्यालय को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। प्रतियोगिता के दौरान प्राचार्य जितेंद्र नेगी, गोपेश कुमार, राम सिंह नेगी, राजकुमार पाल, सत्यदेव रावत, विनोद, किरण चंदोला, महेंद्र व वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें