थलीसैंण। अतिथि शिक्षक संघ थलीसैंण की ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें बालम सिंह गुसाईं अध्यक्ष, विवेक पोखरियाल उपाध्यक्ष, अतुल सचिव, रंजना नेगी सहसचिव, इंद्रदेव खंकरियाल व सते सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए।
चाकीसैंण में आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन होने के बाद पदाधिकारियों ने 31 मार्च को अतिथि शिक्षकों का अनुबंध समाप्त होने के बाद पुनर्नियुक्ति की मांग की है। शिक्षकों का कहना है कि सभी जिलों में स्थायी शिक्षकों के पद खाली हैं। ऐसे में अतिथि शिक्षकों के भरोसे ही छात्रों की शिक्षा संचालित हो रही है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में वे अपनी सेवाएं दूरस्थ क्षेत्रों में दे रहे हैं। स्कूलों में पठन-पाठन प्रभावित न हो, इसलिए शासन को उन्हें पुनर्नियुक्ति देनी चाहिए। बैठक में सतेंद्र रावत, प्रभाकर, अनिल कुमार, सूर्यकांत ममगाईं, झाबर सिंह, शशि भंडारी, विनोद चौहान व उमराव सिंह आदि मौजूद रहे।