पौड़ी। जैविक और अजैविक कूड़े का निस्तारण के लिए पालिका घरों में डस्टबिन बांटेगी। इसके लिए पालिका ने टेंडर जारी कर दिए हैं।
नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगरपालिका क्षेत्र को साफ रखने को लेकर शहर के सभी वार्डों में लोगों को दो-दो डस्टबिन दिए जाएंगे। इसके बाद घरों से जैविक और अजैविक कूड़े का निस्तारण आसानी से किया जा सकेगा। इसको डीएम पौड़ी ने भी अपनी स्वीकृति दे दी है। डस्टबिन मंगवाने को लेकर पालिका ने टेंडर प्रक्रिया भी जारी कर दी है। जल्द ही शहर में डस्टबिन का वितरण किया जाएगा। बताया कि जल्द ही एजेंसी में स्थित पालिका द्वारा बनाए गए नवनिर्मित भवन पर दूरबीन और घंटाघर पर घड़ियां लगाई जाएंगी। उन्होंने शहरवासियों से शहर को स्वच्छ रखने और शहर में हो रहे विकास कार्यों पर नजर रखते हुए पालिका को सहयोग करने की अपील की है।