पौड़ी। एसडीएम और कर्मचारियों की नियुक्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारी, यूकेडी और क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 23 जनवरी से चाकीसैंण तहसील में आमरण अनशन पर बैठने की चेेतावनी दी है। इस संबंध में राज्यपाल को भी ज्ञापन प्रेषित किया गया है।
क्षेत्रीय क्रांति मोर्चा के संयोजक व राज्य आंदोलनकारी मुरारी नौड़ियाल ने बताया कि उनकी सात सूत्री मांगें हैं। इनमें प्रमुख रूप से चाकीसैंण तहसील में एसडीएम सहित अन्य कर्मचारियों की पूर्णकालीन नियुक्ति, प्रदेश के मूल निवासियों को मूल निवास प्रमाण पत्र देना, राठ क्षेत्र के विद्यालयों में शिक्षकों एवं चाकीसैंण पीएचसी में चिकित्सकों की नियुक्ति, सड़क निर्माण में अधिग्रहित किसानों की भूमि का मुआवजे का भुगतान, जिला स्तर पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल कल्याण बोर्ड की स्थापना करना आदि मांगें हैं।
ज्ञापन देने वालों में जीतराम पोखरियाल, चक्रधर ढौंडियाल, रणजीत सिंह कंडारी, हरीश चंद्र, विनोद सिंह चौहान, देवेंद्र रावत आदि शामिल रहे।