जिले में बीते दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश आवाजाही में आफत बन गई है। जिले के 17 संपर्क मार्गों पर यातायात ठप है। बंद मोटर मार्गों को खोलने में रुक-रुककर हो रही बारिश बाधा बन रही है। लोनिवि यातायात सुचारु बनाने में जुटे हैं।
मुख्यालय पौड़ी व जिलेभर में रुक-रुककर दो दिनों से बारिश हो रही है। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार भरतपुर- सुंदरई- डबरा मोटर मार्ग, चौबट्टखाल- लटिबौ- दलीबौ, कुंजखाल- जयकोट- पडिया- बसडांग मोटर मार्ग, कौडियाला- व्यासघाट मोटर मार्ग, डुंगरीपंथ- छांतीखाल मोटर मार्ग पर यातायात ठप पड़ा हुआ है। अरकनी- जनासू मार्ग, धुमाकोट- पिपली मोटर मार्ग, द्वारीभौन मार्ग, खालदरखास्ती- डबराड़ मोटर मार्ग, सतपुलि- सिसल्डी मार्ग, दुधारखाल- धारकोट, नोडखाल- नांद- सिंगटाली, बांसी- गजवाड़ व चंगीन कुचोली मोटर मार्ग पर भी आवाजाही बंद है।