फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार क्लब की ओर से आयोजित किया गया ऑनलाइन डॉक्टर परामर्श कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में स्टार क्लब की ओर से लोगों को घर बैठे स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए ऑनलाइन ‘डॉक्टर्स परामर्श कार्यक्रम’ आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न जनपदों के 165 लोगों ने प्रतिभाग कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

स्टार क्लब की ओर से पांच दिनों तक आयोजित ऑनलाइन डॉक्टर्स परामर्श कार्यक्रम के अंतिम दिन देहरादून के वरिष्ठ फिजिशियन डा. एसडी जोशी को श्रीनगर, नैनीताल, कोटद्वार, पौड़ी, गोपेश्वर, रुद्रप्रयाग, देहरादून आदि शहरों के 165 लोगों ने अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्या बतायी। उन्होंने मरीजों को समाधान के साथ दवा भी लिखी। पूर्व बालरोग विशेषज्ञ डा. गोंविद पुजारी, नेत्ररोग विशेषज्ञ डा. अच्युत पांडे, वरिष्ठ सर्जन डा. एमएन गैरोला, मनोरोग चिकित्सक मोहित सैनी ने भी लोगों को ऑनलाइन परामर्श दिया। इस मौके पर गढ़वाल विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, विशिष्ट अतिथि हाईकोर्ट नैनीताल के एडिशनल चीफ स्टैडिंग काउंसिल योगेश पांडे, नवल किशोर जोशी राहुल बहुगुणा, धनेश उनियाल, एसपी काला, पीबी नैथानी, वेदव्रत शर्मा, जयकृत सिंह कंडारी, प्रदीप मल्ल, अर्जुन गुसांईं, सोहनलाल भद्री, मनोज कंडवाल, मनोज नौटियाल व अजय जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें