फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी पैथोलाजी प्रयोगशालाओं के खिलाफ सीएमओ कार्यालय घेराव की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शहर में संचालित निजी पैथोलॉजी लैब की जांच रिपोर्ट में अक्सर खामियां मिलने से स्थानीय लोग व विवि के छात्र लामबंद हो गए हैं। लैब के खिलाफ समाधान पोर्टल पर शिकायत भी की गई है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शिकायत पर कार्रवाई न की गई तो सीएमओ कार्यालय व आवास का घेराव किया जाएगा। वहीं विभाग का कहना है कि निजी पैथोलॉजी लैब की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन

अभिभावक प्रियंका, मोहन प्रकाश, मयंक, टीसी कड़ाकोटी ने कहा कुछ दिन पूर्व श्रीकोट स्थित एक लैब में एक गर्भवती महिला के ब्लड ग्रुप को अलग-अलग बता दिया गया था, जबकि दो दिन पूर्व एक बच्चे के स्टूल (शौच) टेस्ट की अलग-अलग रिपोर्ट दी गई थी। अब निजी लैब की इन लापरवाही की शिकायत समाधान पोर्टल सहित विभागीय अधिकारियों से की गई है। वहीं पैथोलॉजी लैब की लापरवाही पर आइसा और डीएसओ छात्र संगठन ने भी आक्रोश जताया। आइसा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अतुल सती का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की शह पर निजी पैथोलॉजी लैब्स संचालित हो रही हैं। इन प्रयोगशालाओं में मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। उधर सीएमओ बीएस जंगपांगी का कहना है कि निजी पैथोलॉजी लैब की लिखित शिकायतें मिली हैं। इनकी जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जल्द कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

वसूल रहे मनमाने रेट
श्रीनगर। शहर में संचालित निजी पैथोलॉजी लैब जांच के नाम पर लोगों से जमकर पैसा वसूल रहेे हैं। ये प्रयोगशाला संचालक सरकारी रेट के 10 से 20 गुना अधिक शुल्क ले रहे हैं। साथ ही किसी भी प्रयोगशाला में रेट लिस्ट चस्पा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें