श्रीनगर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ कीर्तिनगर शाखा ने बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें हेंमत नौटियाल अध्यक्ष, गौरव जुयाल को सचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान पुरानी पेंशन बहाली मांग व आउटसोर्स के माध्यम से हो रही सहायक अभियंताओं की भर्ती का विरोध किया गया। बैठक में सतीश भट्ट, अनिल रतूड़ी, पीएस बत्र्वाल, नवीन गैरोला, रविंद्र डिमरी आदि मौजूद थे।