पौड़ी। बीजीआर परिसर पौड़ी में स्नातक भूगोल षष्टम सेमेटर के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक/भौगोलिक भ्रमण पर जाना अनिवार्य है। पिछले वर्ष के भ्रमण से वंचित रह गए छात्र-छात्राएं भी इस भ्रमण में शामिल हो सकते हैं। परिसर निदेशक प्रो. केसी पुरोहित ने बताया कि स्नातक भूगोल के षष्टम सेमेस्टर (स्किल इनहान्समेंट) के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक/भौगोलिक भ्रमण में जाना अनिवार्य है। जो छात्र-छात्राएं भ्रमण में नहीं जाएंगे, उन्हें कोई अंक प्रदान नहीं किए जाएंगे। प्रो. पुरोहित ने छात्रों को लगातार विभाग से संपर्क में रहने के निर्देश दिए।