श्रीनगर। प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने जीआईसी खंडाह में दरी मुक्त अभियान के तहत ई-लर्निंग स्मार्ट क्लास का शुभारंभ किया। विद्यालय में मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह एवं शत प्रतिशत परीक्षाफल देने वाले शिक्षकों के लिए उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।
रविवार को आयोजित कार्यक्रम में डा. रावत ने कहा कि ई-लर्निंग क्लास से छात्रों का शिक्षण और प्रभावी होगा। इस शिक्षण से छात्रों को अपने चहुमुखी विकास में भी मदद मिलेगी। मंत्री ने विद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों के लिए टीनसेड का निर्माण व विद्यालय तक सड़क बनाए जाने की भी घोषणा की। इस मौके पर छात्रा दिपाली व छात्र विवेक नयाल को सम्मानति किया। छात्रों के मार्ग दर्शक शिक्षक कुंज विहारी सकलानी को भी प्रशस्तिपत्र भेट किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम मायादत्त जोशी, वीईओ एमएल आर्य, प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह रावत, संतोषी पोखरियाल, यशपाल सिंह रावत आदि मौजूद थे।