फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला थाना, सीओ ऑफिस और फायर स्टेशन का हुआ लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। लंबी इंतजारी के बाद महिला थाना, अग्निशमन एवं आपात पुलिस केंद्र, सीओ ऑफिस और ट्रांजिट हॉस्टल के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण हो गया है। साथ ही शहर में विभिन्न स्थानों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों का भी उद्घाटन हुआ।
विज्ञापन

रविवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डा. धन सिंह रावत और पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने उक्त भवनों का लोकार्पण करने के साथ ही सीसीटीवी नेटवर्क का उद्घाटन किया। इस अवसर पर धन सिंह ने थलीसैंण व पाबौं पुलिस थानों को 5-5 मोटर साइकिल और श्रीनगर कोतवाली में आवासीय भवनों के लिए धनराशि उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उनका विधान सभा क्षेत्र वर्ष 2019 के अंत तक पहला क्षेत्र होगा, जहां साक्षरता दर शत प्रतिशत होगी। उन्होंने तीन माह के अंदर श्रीनगर में पानी की समस्या दूर करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि महानिदेशक रतूड़ी ने कहा कि पुलिस शांति और सुरक्षा के लिए होती है। इसमें हर पुलिस कर्मी खरा उतरने की कोशिश करता है। उन्होंने प्रदेश में आदर्श पुलिस तंत्र स्थापित करने का भरोसा दिलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने शहर में और सीसीटीवी कैमरों की जरूरत बताई। जून 2013 में आई भीषण बाढ़ में अलकनंदा नदी किनारे स्थित महिला थाना व सीओ ऑफिस में पानी व मलबा घुस गया था। जबकि फायर स्टेशन भी कोतवाली श्रीनगर में अस्थायी रुप से संचालित हो रहा था। वर्ष 2015-16 में विश्व बैंक ने उक्त भवनों के लिए लगभग साढ़े 10 करोड़ रुपये दिए। इसके बाद 1 अप्रैल 2016 से भक्तियाना में निर्माण कार्य शुरू हुआ। जो 31 मार्च 2018 को पूरा हो गया और 14 सितंबर 2018 को भवन पुलिस विभाग के हैंडओवर हो गया, लेकिन लोकार्पण न होने से कार्यालयों की शिफ्टिंग अटक गई। लगभग 5 माह बाद अब उक्त भवनों का लोकार्पण हो सका। इस अवसर पर आईजी (आधुनिकरण) संजय गुंज्याल, आईजी (गढ़वाल) अजय रौतेला, जिलाधिकारी पौड़ी धीराज गर्ब्याल, एसएसबी सीटीसी के डीआईजी उपेंद्र बलोदी आदि मौजूद थे। संचालन सतपुली थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने किया।
विज्ञापन




>>>>>>>
जारी
सन्दीप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें