श्रीनगर। विकासखंड कीर्तिनगर के संकुल चाचकंडा में सपनों की उड़ान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्राथमिक व जूनियर वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन किया।
प्राथमिक वर्ग की कविता पाठ प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कफना के सागर व सौम्य प्रथम रहे। प्रेरक गीत में कांडी नवीन की मानसी व सपनों की फैंसी ड्रेस में नागरजाधार की प्रियांशी पहले स्थान पर रही। समूह गान में भी नागरजाधार के छात्र-छात्रों ने प्रथम स्थान हासिल किया। जूनियर वर्ग की गणित दौड़ व सपनों के चित्र में देवीधार के आदित्य पहले स्थान पर रहे। जबकि कविता पाठ में इसी विद्यालय की निकिता व अंकिता प्रथम रही। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम के शानदार मंचन को भी पहला स्थान मिला। कार्यक्रम की निबंध व प्रेरक गीत प्रतियोगिता में कांडी ऐराड़ी की अर्चना व अमन कुमार प्रथम रहे। इस मौके पर अतर जोशी, राकेश प्रसाद बलूनी, विरेंद्र भंडारी, विष्णु सागर पांडे, गोविंद लाल, विरबल सिंह रावत, गीता कठैत, रजनी पांडे, शीला बिष्ट, सीमा कोहली आदि मौजूद थे।