फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंगदोह समिति की सिफारिश में बदलाव पर भड़के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। लिंगदोह समिति की सिफारिश में बदलाव पर भड़के एनएसयूआई के छात्रों ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के पौड़ी परिसर में प्रदर्शन कर उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंका।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में एकत्र हुए छात्रों ने कहा कि प्रदेश के एक छात्र संगठन को लाभ पहुंचाने के लिए इस तरह का बदलाव किया गया है। छात्र संघ के दौरान चुनाव सामग्री को कालेज के अंदर एवं बाहर प्रतिबंधित कर दिया गया है, जबकि बगैर चुनाव प्रचार सामग्री के कोई चुनाव किया जाना संभव नहीं है। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री छात्र हितों की अनदेखी कर रहे हैं। छात्रसंघ चुनाव में नामांकन के सात दिन बाद चुनाव करवाने व रैली और विजय जुलूस को समाप्त किया जाना सरासर गलत है। इसके अलावा 70 प्रतिशत की उपस्थिति के बाद चुनाव लड़ने की अनुमति आदि नियमों के बदलाव को वापस लिया जाए। प्रदर्शनकारियों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष नेगी, छात्रसंघ सचिव आकाश रावत, दीपक नौटियाल, ममता, मोनिका व गोपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें