फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि मौसम विज्ञान विभाग देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार चेतावनी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर भारी बारिश का अनुमान है। इसे देखते हुए जनपद में स्थापित कंट्रोल रूम व संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सचेत किया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से चेताया गया है कि कुछ जनपदों में बादल फटने, वज्रपात की घटनाएं होने की संभावना है। इसे देखते हुए जिले में संबंधित अधिकारियों को अलर्ट किया गया है। वहीं जिले में रुक-रुक कर हो रही बारिश से कई मोटर मार्ग बंद हो गए। इनमें पीएमजीएसवाई के अंतर्गत श्रीनगर में मजरा महादेव-नौड़ी सौंठ, कोटद्वार में नौगांव-बुकंडी, पीएमजीएसवाई-2 श्रीनगर के अंतर्गत मजगांव-पोखरी, सतपुली में कल्जीखाल-साकनीबड़ी, रीठाखाल-पंचवटी नाई, थापला-सासौं, किर्खू-पांग, प्रांतीय खंड लैंसडौन की बौंदरखाल-गिवाली-भेंटी, कोट मल्ला-कोट तल्ला, मस्तखाल-पुलासू-उतिण्डा, मस्तखाल-नैल-कुठार, सौलीबैंड-मैंदोली मोटर मार्ग आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें