पौड़ी (ब्यूरो)। ग्राम थली के प्रधान धनश्याम सिंह रावत ने बताया कि ग्रामीणों ने अपनी बंजर खेतों को आबाद करने का संकल्प लिया है। गांव ने मिलकर 800 अखरोड़ के पौधे लगाए हैं। पौध लगाते वक्त प्रशासन के आला अफसर भी मौके पर पहुंचे और ढेर सारे वायदे भी किए। उसके बाद प्रशासन तमाम वायदों को भूल गया है। यहां पानी का टैंक निर्मित होना है और इसकी जिम्मेदारी कृषि विभाग की थी, लेकिन ग्रामीण विभाग के कई चक्कर काट चुके हैं बावजूद इसके, विभाग टैंक लगाने को तैयार नहीं है। इस बारे में ग्रामीणों ने सीडीओ रवनीत चीमा से भी शिकायत की। प्रधान धनश्याम सिंह रावत ने कहा कि यदि प्रशासन सहयोग नहीं करेगा तो ग्रामीण कलक्ट्रेट में धरना देने को विवश होंगे।