फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन को छू गई छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। सेंट जोंस स्कूल के वार्षिकोत्सव एवं क्रिसमस उत्सव में छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों के मन को छू गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गीत व नाटक प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जैसे संदेश भी दिए। स्कूल की प्रधानाचार्य मधुबाला ने स्कूल की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने कहा कि सेंट जोंस स्कूल लगातार आगे बढ़ रहा है और स्कूल के छात्रों ने स्कूल का नाम कई क्षेत्रों में रोशन किया है। कार्यक्रम में प्रभु यीशु से संबंधित प्रार्थनाएं भी प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम में लक्ष्मी रावत, विजय प्रकाश, नीरज, राखी घिल्डियाल, पूनम राणा, सुमिता, दीपिका रावत, प्रदीप कुमार, चंद्र प्रकाश गैरोला व रितु नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें