फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षी के गीतों पर झूमे दर्शक

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी शरदोत्सव की विदाई नवोदित गायकों की सांस्कृतिक संध्या के साथ हुई। हिंदी गानों पर आधारित सांस्कृतिक संध्या में साक्षी डोभाल की सुरीली आवाज पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ रंगकर्मी गौरीशंकर थपलियाल ने शरदोत्सव समापन की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह 26 नवंबर को रामलीला मंच पर होगा।
विज्ञापन

शरदोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की घोषित ब्रांड एंबेसडर साक्षी डोभाल ने ‘आपकी नजरों ने समझा, प्यार के काबिल मुझे, सतपुली के अभिषेक ने ‘मेरे दिल में आज क्या है’ गीत प्रस्तुत किए। श्रीनगर के प्रवीण धीमान, प्रियंका बिष्ट व कनिष्का लिंगवाल की प्रस्तुति की भी लोगों ने जमकर तारीफ की। नवोदित गायकों को स्मृति चिह्न व 1500 सौ रुपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नटराज डांस ग्रुप के नन्हें कलाकारों की दमदार नृत्य प्रस्तुतियों को भी दर्शकों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ जिला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डा. विनोद कुमार ने किया। संचालन वीरेंद्र खंकरियाल ने किया। कार्यक्रम में ईओ पालिका विनोद शाह, लोक गायक अनिल बिष्ट, ललित पंत, संगीता रावत व धर्म वीर रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें