फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के पर्यटक स्थलों को सजाने-संवारने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले के अनछुए पर्यटक स्थलों से पर्यटकों को जोड़ने की कवायद प्रशासन ने तेज कर दी है। टूरिज्म दफ्तर योजना तैयार कर प्रशासन को सौंपेगा। डीएम ने कहा कि पर्यटन योजनाओं पर तेजी से कार्य किए जाने जरूरी है।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी सुशील कुमार की अध्यक्षता में पर्यटन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पौड़ी शहर को पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किए जाने पर चर्चा हुई। इसके अलावा खिर्सू व पौड़ी में पर्यटन हब, इको पार्क, एडवेंचर पार्क मिनी स्टेडियम विकसित किए जाने की योजना पर कार्य जरूरी बताया गया। पैराग्लाइडिंग शुरू करवाने के साथ ही दूरबीन लगाने के लिए स्थानों के चयन पर भी जोर दिया गया। जिला पर्यटन विकास अधिकारी को योजना शीघ्र तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। जबकि कंडोलिया, झंडीधार, डांडा नागराजा, लैंसडोन, ताड़केश्वर, रतवाढाब क्षेत्रों में पर्यटन की दृष्टि से संवारने की योजना पर चर्चा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी ने एसडीएम को क्षेत्रों में पर्यटन विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। कलालघाटी व कर्ण्वाश्रम क्षेत्रों में निर्मित योजनाओं के निरीक्षण की जिम्मेदारी एसडीएम कोटद्वार व लैंसडोन को सौंपी गई। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें