फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में सीमा विस्तार के बाद परिसीमन का पेंच

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। नगरपालिका कोटद्वार के सीमा विस्तार के बाद परिसीमन को लेकर पेच फंसा है। जिलाधिकारी सुुशील कुमार ने इस बारे में शासन को प्रस्ताव भेजकर परिसीमन को लेकर अगली कार्यवाही अमल में लाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

सोमवार को शहरी विकास विभाग के अपर सचिव को भेजे पत्र में डीएम ने बताया है कि सुखरौं, स्नेह, हल्दूखाता व मोटाढ़ाग को मिलाने का प्रस्ताव कोटद्वार नगर पालिका बोर्ड द्वारा पास कर दिया गया है। इससे पालिका कोटद्वार की जनसंख्या 1.35 लाख पहुंच गई है, जो उत्तराखंड सरकार के शासनादेश के मुताबिक नगर निगम के मानकों को पूरा कर रही है। जिलाधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि कोटद्वार नगर पालिका के सीमा विस्तार की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सीमा विस्तार के बाद चार पट्टियों (सुखरौं, स्नेह, हल्दूखाता और मोटाढ़ाक) को विस्तार में शामिल किया गया है। इससे अब यह तय होना है कि कोटद्वार में परिसीमन नगर निगम के आधार पर होना है या नगरपालिका के आधार पर। डीएम ने बताया कि इसके अलावा श्रीनगर पालिका को लेकर भी दो आपत्तियां प्राप्त हुई। ये आपत्तियां भी शहरी विकास विभाग में में दर्ज करवा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें