फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोट ब्लमक को मिला जिले में पहला व प्रदेश में दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पौड़ी। विकास खंड कोट के इस कार्यकाल की आखिरी बीडीसी बैठक संपन्न हो गई है। उन्होंने बताया कि कोट ब्लाक इस कार्यकाल में स्वच्छता के क्षेत्र में जिले में पहले और प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।
बुधवार को ब्लाक सभागार कोट में बीडीसी बैठक का शुभारंभ प्रमुख सुनील लिंगवाल ने किया। दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, भारत माता मंदिर के संस्थाप सत्यमित्रानंद महाराज, ग्राम प्रधान कुंडी सुनील बुटोला, ग्राम प्रधान खड़कोला सिताब सिंह लिंगवाल व कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के पुत्र अंकुर पांडे के आकस्मिक निधन दो मिनट का मौन रख भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पांच वर्ष के कार्यकाल में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का सदन को रचनात्मक सहयोग प्रदान हुआ। क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेंद्र सिंह बिष्ट ने सदन में जीआईसी दोंदल व मुछियाली में शिक्षकों की कमी को प्रमुखता से उठाया। कहा कि दोंदल में प्रवक्ता व सहायक अध्यापक के 13 पद और मुछियाली में प्रधानाचार्य का पद लंबे समय से रिक्त चल रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत लाल ने सल्डा से कुलासू और किनगोड़ीधार से कमलपुर तक मोटर मार्ग के डामरीकरण की मांग की। ग्राम प्रधान रखूण गजपाल सिंह गुसंाई ने कहा कि ग्रामीणों को उनकी जमीन से जोड़ने के लिए मनरेगा के माध्यम से बंजर खेतों को आबाद किए जाने को लेकर ठोस कार्ययोजना तैयार किए जाने की आवश्यकता है। बीडीसी बैठक का संचालन खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र दत्त नौटियाल ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ऊषा देवी, मीनाक्षी, नीलम लिंगवाल, शशिकला, गंगोत्री देवी, एडीओ पंचायत गिरीश बड़थ्वाल, बीईओ एसएस यादव, डिप्टी बीईओ सावेद आलाम, सुनील उप्रेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें