फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर्स संघ ने किया कार्यस्थलों का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की कीर्तिनगर शाखा ने मंगलवार को कार्यबहिष्कार किया, जिससे विकासखंड कीर्तिनगर व देवप्रयाग के 13 कार्यस्थलों का कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ की कीर्तिनगर शाखा ने एक कांट्रेक्टर (पेटी ) पर कार्य से अधिक भुगतान किए जाने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया। इंजीनियर्स संघ का कहना था, कि जब कांट्रेक्टर को भुगतान के लिए मना किया गया तो उसने उनके सहकर्मी के साथ अभद्रता की। विरोध स्वरूप इंजीनियर्स संघ ने तीन दिनों का कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। मंगलवार से इंजीनियर्स संघ ने कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है, जिससे विकासखंड देवप्रयाग व कीर्तिनगर के करीब 13 कार्यस्थलों पर पहाड़ कटिंग व पेंटिंग आदि कार्य ठप हो गया। इंजीनियर्स संघ के कीर्तिनगर शाखा अध्यक्ष दीपक गुसाईं ने कहा कि यदि जल्द ही उक्त कांट्रेक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके संघ को अस्थाई खंड पीडब्ल्यूडी व सिंचाई खंड कीर्तिनगर का भी समर्थन मिला है। विरोध जताने वालों में अधिशासी अभियंता जीपी रतूड़ी, सहायक अभियंता हेमंत नौटियाल, कुलदीप रावत, संजीव कौशिक, सुमनदीप, अर्जुन राणा, रविंद्र डिमरी, विपिन जेल्टा, भूपेंद्र गुसाई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें