फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी को नानी के घर छोड़ गायब हुई मां

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। क्षेत्र में एक महिला अपनी 9 वर्षीय बेटी को नानी के घर में छोड़ कर लापता हो गई। महिला के पति ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को महिला के पति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार महिला अपनी बेटी के साथ गांव में अकेली रहती थी। पति चंडीगढ होटल में नौकरी करता है। महिला के पति ने पुलिस को बताया कि बीते 20 जून को उसे परिजनों ने फोन कर बताया कि उसकी बेटी व पत्नी घर में नहीं हैं। जिस पर उसने पत्नी के मायके फोन कर जानकारी ली, तो पता चला कि पत्नी 19 जून को अपनी 9 वर्षीय बेटी को यहां छोड़ कर वापस चली गई थी। पति चंडीगढ़ से वापस लौटा तो घर में पत्नी मौजूद नहीं थी। मंगलवार को पति ने इस संबंध में कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस का कहना है कि महिला की खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें