पौड़ी। जिला पंचायत पौड़ी की अध्यक्ष दीप्ति रावत ने पाबौ व पैठाणी बाजार की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। अध्यक्ष पाबौ बाजार में लचर सफाई व्यवस्था देख बिफर गई। उन्होंने सफाई नायक को व्यवस्था में सुधार के निर्देश देते हुए भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पैठाणी में उन्होंने कूड़ेदान वितरित किए।
सोमवार को जिला पंचायत पौड़ी की अध्यक्ष दीप्ति रावत ने पैठाणी बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार की सफाई व्यवस्था पर संतोष जताया। पैठाणी में व्यापार संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष दीप्ति रावत ने व्यवसायियों को 200 कूड़ेदान वितरित किए। व्यापार संघ अध्यक्ष मनवर सिंह रावत ने कूड़ा निस्तार के लिए पुस्ता निर्माण, यातायात व्यवस्था के तहत पार्किंग निर्माण, भूमि आवंटन की मांग जिला पंचायत अध्यक्ष के सामने रखी। इसके बाद अध्यक्ष दीप्ति रावत ने पाबौ बाजार का निरीक्षण किया। जहां लचर सफाई व्यवस्था देख वे बिफर गई। उन्होंने सफाई नायक को बाजार की सफाई व्यवस्था में जल्द सुधार के निर्देश दिए। कहा कि सफाई व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया, तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य कर्मवीर भंडारी, आलोक रावत, मनोज भंडारी, अनिल नेगी, जयपाल रावत, संजय सजवाण आदि मौजूद थे।