फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलकनंदा का जल स्तर बढने से नदी में फंसे ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जल विद्युत परियोजना झील से पानी छोड़े जाने पर अलकनंदा नदी में दो ट्रक फंस गए। गनीमत रही कि इस दौरान किसी कि जान का नुकसान नहीं हुआ। कंपनी झील से पानी छोड़ने से पूर्व सायरन बजा कर लोगों को सतर्क करती है, लेकिन खनन कारोबारी अक्सर परियोजना कंपनी के सायरन को गंभीरता से नहीं लेते हैं।
विज्ञापन

सोमवार करीब डेढ़ बजे जल विद्युत परियोजना झील से पानी छोड़े जाने पर अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ गया। परियोजना कंपनी ने पानी छोड़े जाने से पहले काफी देर तक सायरन भी बजाया था। बावजूद इसके नदी में खनन कर रहे खनन कारोबारियों ने यहां से ट्रक नहीं हटाए। बल्कि पानी वाले स्थान से हटकर दूसरे स्थान पर खनन करने लगे। बढे़ जल स्तर की चपेट में आने से दो ट्रक पानी में फंस गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। इस दौरान यहां करीब 50 से अधिक ट्रक व 150 से अधिक चालक व मजदूर मौजूद थे। खनन कारोबारी परियोजना के सायरन को गंभीरता से नहीं लेते हैं। सायरन बजने के बावजूद भी नदी में खनन जारी रहता है। जो कभी भी किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है। जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों का कहना है कि ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के चलते नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। नदी तटों से दूरी बनाए रखने के लिए लोगों को सूचित भी कर दिया गया है। साथ ही पानी छोड़े जाने से पूर्व सायरन बजा कर लोगों को आगाह कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें