फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागदेव रेंज में युवाओं ने चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। पौड़ी के युवाओं ने वन विभाग के नागदेव रेंज में फैले विभिन्न कूड़े को एकत्र कर नगरपालिका वाहन से निस्तारित किया। गढ़वाल वन प्रभाग के नागदेव रेंज में पर्यटन सैर करने जाते हैं, लेकिन वे इस पर्यटन स्थल को विभिन्न प्रकार के कूड़े से दूषित करने का कार्य कर रहे हैं। पौड़ी के 12 युवाओं का दल नागदेव रेंज में फैली गंदगी को साफ करने गया। उन्होंने रेंज में जगह-जगह फैले प्लास्टिक सहित अन्य प्रकार का कूड़ा कट्टों में एकत्र किया। इसे नगर पालिका पौड़ी के कूड़ा वाहन के माध्यम से निस्तारित भी किया। युवा आस्था चंद, अरुण नौटियाल, अनिकेत कंडवाल व तानिया मैठाणी ने कहा कि हमें अपने पर्यटन स्थलों को स्वच्छ व सुंदर बनाए रखना होगा। सफाई अभियान चलाने वालों में अजय किमोठी, आलोक नैथानी, अमन, रजत, शुभम, महक व मनीषा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें