फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेगी दा व प्रीतम की गीत संध्या से सराबोर रहेगी स्वर्ण जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल मुख्यालय पौड़ी में स्वर्ण जयंती समारोह नेगी दा व प्रीतम की गीत संध्याओं से सराबोर रहेगा। समारोह में खेल स्पर्धाएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, पलायन पर संगोष्ठी, विकास योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आयुक्त सभागार में कैबिनेट की बैठक लेने के साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

मंडल आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने स्वर्ण जयंती समारोह के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे दिया है। समारोह के तहत 25 जून को इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन प्रतियोगिता, 26 जून को रांसी स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल, 27 जून को रांसी खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता और शिवपुरी से लक्ष्मणझूला तक रीवर राफ्टिंग आयोजित की जाएगी। 28 जून को सुबह सात बजे मुख्यालय के एजेंसी चौक से मैराथन दौड़ का शुभारंभ होगा। इंडोर स्टेडियम में योग शिविर व कंडोलिया से सांस्कृतिक दलों की झांकी शुरू होगी। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत कंडोलिया में स्टालों का शुभारंभ करेंगे। 28 जून की सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री लोक गायक प्रीतम भरतवाण साथी कलाकारों के साथ प्रस्तुतियां देंगे। 29 जून को कंडोलिया खेल मैदान में बेबी शो, डॉग शो व स्थानीय कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे। 29 जून को सुबह 11 बजे आयुक्त सभागार में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत मंत्रिमंडल की बैठक लेने के साथ सायं चार बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। समारोह का समापन लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी की गीत संध्या से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें