श्रीनगर। इंश्योरेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक ने एक युवक पर जान से मारने की धमकी व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया है। शाखा प्रबंधक का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने डीएम व एसएसपी सहित पुलिस के अन्य उच्चाधिकारियों से भी ऑन लाइन शिकायत की है। इंश्योरेंस कंपनी के श्रीनगर शाखा प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि एक युवक सोशल मीडिया में उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। साथ की उनके सहकर्मी के लिए सोशल मीडिया में जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर रहा है। इस पर उन्होंने एसएसपी पौड़ी दिलीप कुंवर सहित डीएम को भी ऑन शिकायत भेजी है।