फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसए डोभाल पहुंचे पैतृक गांव, कुलदेवी की आराधना कर लौटे दिल्ली

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने पैतृक गांव घीड़ी पहुंचकर कुलदेवी की पूजा की। उन्होंने गांव के बुजुर्गों व युवाओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम ली। कुलदेवी बालकुमारी की करीब एक घंटा पूजा-अर्चना करने के बाद एनएसए डोभाल ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 1.50 लाख रुपये मंदिर समिति को दिए। इसके बाद वह दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन

शनिवार सुबह देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पौड़ी से पैतृक गांव घीड़ी के लिए रवाना हुए। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर उनका जोरदार स्वागत किया। एनएसए डोभाल सीधे कुलदेवी बालकुमारी मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने करीब एक घंटा सपरिवार कुलदेवी की पूजा-अर्चना की। पं. अनूप कुकरेती ने पूजा संपन्न कराई। इसके बाद वह गांव के बुजुर्गों व युवाओं से मिले। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ लगी रही। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी डोभाल, सामाजिक कार्यकर्ता अजय डोभाल व सामाजिक कार्यकर्ता कमल रावत ने एनएसए के सामने कोटद्वार-घुसगलीखाल-घीड़ी मोटर मार्ग और पौड़ी-ल्वाली-कालेश्वर मोटर मार्ग के डामरीकरण व घींगरघाट-घीड़ी पेयजल योजना के कार्य में तेजी लाए जाने की मांग की। इसके बाद एनएसए अजीत डोभाल दिल्ली रवाना हो गए। इस अवसर पर एसडीएम सदर योगेश सिंह, सीओ सदर अनिल कुमार जोशी, एनएसए की पत्नी अरुणा डोभाल, पुत्र विवेक डोभाल, ओम प्रकाश जुगरान, महावीर नेगी, दामोदर प्रसाद डोभाल, जया प्रसाद कुकरेती, सुरेश चंद्र, शकुंतला डोभाल, समा देवी व सावित्री देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें