श्रीनगर। बारिश की वजह से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मूल्यागांव के समीप पहाड़ी से मलबा आने से यहां पर यातायात करीब एक घंटे अवरुद्ध रहा। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने यहां मलबा हटाकर यातायात चालू कराया, लेकिन दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार होने की वजह से यातायात सामान्य होने में काफी वक्त लगा।
शनिवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे बारिश से मूल्यागांव मेें मलबा गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। बारिश रुकने पर लोनिवि ने मशीनों से मलबा हटवाया। लोनिवि राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के सहायक अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि मूल्यागांव में ज्यादातर पैच में डामरीकरण हो चुका है। यहां पर छोटा ही पैच शेष बचा हुआ है। शनिवार को यहां पर मलबा गया था, जिससे दिक्कत हुई।