फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से क्षेत्र के एक दर्जन गांवों में पसरा अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। कोट ब्लाक के करीब एक दर्जन से अधिक गांव में तीनों से बिजली नहीं है। ऐसे में ग्रामीण जहां गर्मी से परेशान हैं वहीं गांव में जंगली जानवरों के आने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने इस संबंध में मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

डांडानागराजा क्षेत्र सहित सौड़, उमरासू, सिराला और जाखणी आदि गांवों में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। सुभाष टोडरिया ने बताया कि कुछ दिनों से गांव में बिजली की समस्या बनी थी लेकिन बुधवार से क्षेत्र में आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। शाम को अंधेरा होने से जंगली जानवरों का गांव में आने का भय सता रहा है। ऐसे में ग्रामीण शाम होते ही घरों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले उनके गांव के लिए देवप्रयाग से बिजली आपूर्ति की जाती थी। तब यह समस्या नहीं थी। अब इस लाइन को डांडानागराजा क्षेत्र से जोड़ने पर आए दिन ग्रामीणों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। शशि टोडरिया, दीपक नेगी, नवनीत, रमेश, अनिल आदि ने क्षेत्र के लिए पूर्ववर्ती व्यवस्था से बिजली आपूर्ति करने की मांग की। दूसरी ओर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता एसके सहगल ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने से समस्या बनी है। कर्मी फॉल्ट को खोजने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें