फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक के लिए सजने लगा मंडल मुख्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल की स्वर्ण जयंती पर मुख्यालय में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर मंडल मुख्यालय सजने लगा है। आयुक्त ने समारोह के आयोजन को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। स्वर्ण जयंती समारोह में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहेगा।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय पौड़ी में 28 व 29 जून को स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आयुक्त कार्यालय, सभागार, डीआईजी गढ़वाल कार्यालय सहित अन्य कार्यालय सजने लगे हैं। आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने आयोजन को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्ण जयंती समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मैराथन दौड़, साइकिलिंग, योगा, बैडमिंटन, झांकियां, डॉग शो व बेबी शो सहित विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि मैराथन दौड के प्रथम विजेता को 10, द्वितीय को सात और तृतीय विजेता को पांच हजार रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर अपर आयुक्त हरक सिंह रावत, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, एडीएम डा. एसके बरनवाल, एसडीएम सदर योगेश सिंह आदि मौजूद रहे।

मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश
पौड़ी। मंडल मुख्यालय पौड़ी में प्रदेश के मंत्रिमंडल की बैठक को लेकर मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार द्वारा जारी आदेश में 29 जून को आयुक्त सभागार पौड़ी में प्रदेश के कैबिनेट की बैठक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें