फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भट्टगांव में दोबारा क्रशर का काम शुरू होने पर ग्रामीणों ने जतायी आपति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। देवप्रयाग तहसील की ग्राम पंचायत ललथपाटों के भट्टगांव तोक में स्टोन क्रशर का काम दोबारा शुरू होने पर ग्रामीणों ने रोष जताया है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने एसडीएम कीर्तिनगर के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर क्रशर की अनुमति निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

बागवान-जामणीखाल मोटर मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत ललथपाटों के भट्टगांव में स्टोन क्रशर लगवाया जा रहा है। विगत 13 जून को जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया था, लेकिन अब पुन:यहां काम शुरू करा दिया गया है, जिस पर ग्रामीणों ने आपत्ति जतायी है। बुधवार को क्षेत्रीय ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व ग्रामीणों ने एसडीएम दफ्तर कीर्तिनगर पहुंचकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि बिना ग्राम पंचायत की सहमति के स्टोन क्रशर लगाया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन ने जनता को विश्वास में नहीं लिया। उन्होंने कहा कि इसी स्थान के समीप बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए हॉट मिक्स प्लांट लगाया गया है, जिससे दिन-रात धुआं निकलता रहता है। इसके बावजूद यहां स्टोन क्रशर की अनुमति दे दी गई। ज्ञापन में ग्राम प्रधान ललथ पाटों, प्रधान बागवान, प्रधान बौंगा, क्षेत्र पंचायत सदस्य उनाना धन सिंह खवास, क्षेत्र पंचायत सदस्य बागवान मीरा, युका उक्रांद जिलाध्यक्ष टिहरी गणेश भट्ट, इंद सिह बिष्ट, चिंतामणि, नर सिंह, शेर सिंह, लक्ष्मी देवी, वीरेद्र सिंह, आनंद, चंदन, सोबन और गोविंद सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें