फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑलवेदर रोड निर्माण का मलबा महा विद्यालय के छात्रों के लिए बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग को जाने वाले मार्ग पर ऑलवेदर रोड निर्माण का मलबा गिरने से छात्र चोटिल हो रहे है। मंगलवार को भी देवप्रयाग महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कॉलेज जाते समय चोटिल हो गए। छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी में भर्ती करवाया गया। दूसरी ओर गुस्साए छात्रों ने मार्ग पर बने गड्ढों को ठीक न किए जाने व शीघ्र मलबा न हटाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को देवप्रयाग महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व पहाड़ी छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद जियाल कॉलेज जाते समय चोटिल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी में भर्ती करवाया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष बलवंत रावत ने बताया कि जियाल अपनी बाइक से कॉलेज जा रहे थे, लेकिन कॉलेज मार्ग पर गिरे ऑलवेदर रोड़ निर्माण के मलबे में उनकी बाइक फिसल गई, जिससे जियाल चोटिल हो गए। बताया कि कई बार यहां पर इस प्रकार के हादसे हो चुके है। बार-बार मलबा व पत्थर गिरने से कॉलेज मार्ग की स्थिति जर्जर बनी है। मार्ग पर कांच, पत्थर, मिट्टी व प्लास्टिक जमा होने से कॉलेज आने जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बना हुआ है। छात्रसंघ अध्यक्ष रावत ने बताया कि कई बार राष्ट्रीय राजमार्ग लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। छात्रों ने मार्ग का सुधार व मलबा न हटाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें