फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के पत्र से सकते में आयोजन समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिला मुख्यालय पौड़ी में न्याय के देवता भगवान कंडोलिया के दर्शन और पूजन को लेकर सुबह से ही भक्तों व श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान कंडोलिया का तीन दिवसीय वार्षिक पूजन भंडारे के साथ संपन्न हो गया।
विज्ञापन

रविवार को मुख्यालय पौड़ी के कंडोलिया मंदिर परिसर में सुबह पांच बजे आरती शुरू हुई। इसके बाद भूमि पूजन और यज्ञ का आयोजन हुआ। इस दौरान सुबह से ही भगवान कंडोलिया के दर्शन व पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं को समुचित व्यवस्थाएं की गई, लेकिन दोपहर को समिति के सदस्य तब सकते में पड़ गए, जब उन्हें स्थानीय प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर पत्र मिला। समिति के सदस्य अद्वैत बहुगुणा, व्यापार संघ अध्यक्ष देवेंद्र रावत, कुलदीप गुसाईं, भरत सिंह रावत व वीरेंद्र रावत ने कहा कि सनातन समय से न्याय के देवता का वार्षिक पूजन व भंडारे का आयोजन होता आ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से पहली बार इस तरह का व्यवहार देखने को मिला। एसडीएम सदर योगेश सिंह ने बताया कि कंडोलिया भगवान के वार्षिक पूजन व भंडारे के आयोजन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से ऐहतियात में पत्र दिया गया है, जिससे प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग मिल सके। उन्होंने बताया कि कंडोलिया पार्क में झूले, चर्की लगाने वाले को नोटिस दिया गया है। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल सिंह चौहान, रघुवीर सिंह रावत, मनोज रावत अंजुल, रोशन रावत व संदीप बर्त्वाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें