फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय पौड़ी में 30 जून को आयोजित होगी कैबिनेट बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल मंडल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर सरकार स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रही है। 30 जून को प्रदेश सरकार की मंडल मुख्यालय पौड़ी में पहली कैबिनेट बैठक होगी। आयुक्त ने स्वर्ण जयंती के आयोजन को भव्य बनाए जाने के लिए जिलाधिकारी पौड़ी को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय पौड़ी में आयुक्त बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने स्वर्ण जयंती आयोजन की समीक्षा बैठक ली। इस मौके पर उन्होंने बताया कि गढ़वाल मंडल की स्थापना एक जनवरी 1969 को हुई थी, जिसका मुख्यालय पौड़ी बनाया गया। कहा कि गढ़वाल मंडल की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक क्षण को सरकार धूमधाम से मनाने जा रही है। आयुक्त ने बताया कि 30 जून को प्रदेश की कैबिनेट बैठक मंडलायुक्त सभागार में होगी। उन्होंने जिलाधिकारी पौड़ी व सीडीओ पौड़ी को शहर में लंबित कार्यों को जल्द पूरा किए जाने, दीवारों पर पेंटिंग के माध्यम से सजाए जाने सहित अन्य दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, सीडीओ, ईई एके पांडेय आदि मौजूद थे।

राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगलिता नहीं होगी आयोजित
पौड़ी। मंडल मुख्यालय पौड़ी में राष्ट्रीय फुटबाल प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित होती है, लेकिन मंडल की स्वर्ण जयंती के आयोजन को लेकर इस वर्ष यह प्रतियोगिता आयोजित नहीं होगी, जबकि प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर 24 जून की तिथि निर्धारित भी हो चुकी थी।
विज्ञापन


गढ़वाल मंडल की स्वर्ण जयंती वर्ष के ऐतिहासिक पल पर कैबिनेट की बैठक का आयोजन यागदार बनने जा रहा है। सरकार की इस पहल का संपूर्ण पौड़ी स्वागत करने को उत्सुक है।
विज्ञापन

-यशपाल बेनाम, पालिकाध्यक्ष पौड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें