फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार अतिथि शिक्षकों के भविष्य से कर रही खिलवाड़: थपलियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। जिले के अतिथि शिक्षक सरकार के वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से शिक्षकों की नियुक्ति किए जाने पर भड़क गए हैं। अतिथि शिक्षकों ने अतिथि शिक्षक प्रक्रिया पर ध्यान नहीं दिए जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मुख्यालय के रामलीला मैदान पौड़ी में अतिथि शिक्षक संगठन की बैठक हुई। इसमें संगठन के जिलाध्यक्ष हरीश थपलियाल ने बताया कि सरकार ने सहायक अध्यापक व प्रवक्ता के पदों पर अस्थायी नियुक्ति वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से किए जाने का निर्णय लिया है। इसका अतिथि शिक्षक पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने मार्च 2019 में अतिथि शिक्षकों की सेवा समाप्त कर दी थी। जिसके बाद अतिथि शिक्षक इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय में ले गए। यहां मामला विचाराधीन है, लेकिन सरकार ने अब जो निर्णय लिया है, वह अतिथि शिक्षकों के भविष्य से खिलवाड़ है। इतेंद्र नैथानी ने कहा कि सरकार वॉक इन इंटरव्यू के निर्णय को जल्द वापस नहीं लेगी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर अशोक भट्ट, सरिता डोभाल, बीना रावत, धर्मेंद्र सिंह व ऊषा गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें