फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ानव संसाधन मंत्री से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। गढ़वाल विवि के बीजीआर परिसर पौड़ी के हटाए गए सुरक्षा कर्मियों ने पुन: बहाली की मांग को लेकर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से गुहार लगाई है। सुरक्षा कर्मी बीजीआर परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं। शुक्रवार को बीजीआर परिसर पौड़ी में हटाए गए सुरक्षा कर्मियों ने एडीएम पौड़ी के माध्यम से केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विवि व परिसर प्रशासन ने उन्हें बिना कारण ही सेवा से हटा दिया है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कहा कि विवि प्रशासन सुरक्षा कर्मियों को कोरा आश्वासन दे रहा है। ज्ञापन देने वालों में दीपकचंद्र, दलवीर सिंह, आशीष कुमार, इंदुबीर कुमार, मनोज कुमार, उषा देवी, सरिता देवी व लक्ष्मी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें