श्रीनगर। विकास खंड कीर्तिनगर के सेमगढ स्थिति ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में विशेष अनुष्ठान में शामिल होने व कथा सुनने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। शुक्रवार को अनुष्ठान के चौथे दिन ढुंडेश्वर महादेव मंदिर में सुबह के पहर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए रुद्राभिषेक व यज्ञ का आयोजन किया गया। दोपहर वाद कथा वाचक डा. हेमानंद उनियाल ने दूर दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं को भक्तमाल की कथा सुनाई। कथा वाचक डा. उनियाल ने कहा कि ढुंडेश्वर महादेव ऐसी सिद्धपीठ है जहां के दर्शन मात्र से भक्तों के कष्ट दूर होते है। इस मौके पर आचार्य मंडली में सुरेंद्र प्रसाद उनियाल, वीरेंद्र प्रसाद, ब्रजभूषण उनियाल, अरविंद जोशी व रविंद्र गौड़ शामिल थे।