फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी से हटाए गए गर्मियों ने परियोजना कंपनी की बुद्धि शुद्धि के लिए किया यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। नौकरी से हटाए गए जल विद्युत परियोजना श्रीनगर के कर्मचारियों ने बहाली की मांग के लिए कंपनी की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया। कर्मियों ने कंपनी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए गढ़वाल विवि की तर्ज पर प्रभावितों को रोजगार देने की मांग की।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मढ़ी के चंद्रबदनी मंदिर परिसर में कर्मियों का सांकेतिक धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने मंदिर परिसर में कंपनी प्रशासन की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ कर बहाली की कामना की। कर्मियों ने 17 जून को प्रशासन की अध्यक्षता में होने वाली कंपनी व प्रभावितों की बैठक में सही निर्णय न लिए जाने पर आंदोलन उग्र करने की चेतावनी दी। इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य केशवानंद बहुगुणा, प्रदीप पांडे, उत्तम भंडारी, जगतनारायण रतूड़ी, मनोज जोशी, माधवानंद बहुगुणा, विजय रतूड़ी, सुरेंद्र बिष्ट, नवीन रतूड़ी, महेश जोशी, रचना पांडे और मंजूला नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें