श्रीनगर। बाल कल्याण समिति व पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर क्षेत्र के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम में 7 बच्चों को विभिन्न प्रतिष्ठानों में करते हुए पाया। टीम का कहना है कि उक्त प्रतिष्ठान मालिकों के खिलाफ जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार देर शाम बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा इंदु वशिष्ठ के नेतृत्व छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने शहर के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कार्य कर रहे बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई। समिति की अध्यक्षा इंदु वशिष्ठ ने बताया कि कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठानों में सात छोटे बच्चे कार्य करते हुए पाए गए हैं। इन्हें प्रतिष्ठानों से हटा दिया गया है। कोतवाल एनएस बिष्ट ने बताया कि जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।