फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा एकसाथ होने से छात्र-छात्राएं हैं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौड़ी। छात्र-छात्राएं औद्यानिकी-वानिकी व नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा एकसाथ किए जाने से परेशान हैं। छात्रों का कहना है कि जो लोग दोनों प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होना चाहते हैं उनको एक प्रवेश परीक्षा से वंचित रहना पड़ेगा । उन्होंने सरकार से प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार के औद्यानिकी-वानिकी की प्रवेश परीक्षा 30 जून को आयोजित की गई है जिसमें बीएससी, एमएससी व पीएचडी की प्रवेश परीक्षा शामिल है। हेनब उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विवि के नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा भी 30 जून को ही होनी है। जिसमें बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा शामिल है। साक्षी, सुमन, मानसी, अंजलि, दिव्या व छात्र श्रीकांत, गौरव, संजय व राहुल ने बताया कि औद्यानिकी-वानिकी व नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा एक साथ होने से छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग की। भाजपा के गढ़वाल लोकसभा सह-मीडिया प्रभारी ओपी जुगरान ने कहा कि सरकार को छात्रहित में प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव करना चाहिए। औद्यानिकी एवं वानिकी विवि भरसार के कुलपति बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें