श्रीनगर। सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगनाली के शुभम थपलियाल व सिद्धांत कोठियाल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया। हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2017-18 की वरीयता सूची में सिद्धांत ने तीसरा व शुभम ने नौवां स्थान हासिल किया। बृहस्पतिवार को दोनों छात्रों को क्रमश: 8000 व 5100 की नकद धनराशि देकर से सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य लोकेंद्र दत्त अंथवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय छात्रवृत्ति वरीयता सूची में प्रथम दश छात्रों को प्रोत्साहन के रूप में दी जाती है। इस मौके पर प्रबंधक हयात सिंह झिंक्वाण, किशोर सजवाण, विभोर बहुगुणा, केशर कोठियाल आदि मौजूद थे।