फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान के साथ कौशल विकास का समन्वय ले जाता है उच्च शिक्षा को शिखर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर की ओर से आयोजित इंडक्शन शिविर के समापन अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ज्ञान के साथ कौशल विकास का समन्वय ही उच्च शिक्षा को शिखर तक ले जा सकता है।
विज्ञापन

पं. मदन मोहन मालवीय नेशनल मिशन ऑन टीचर्स एंड टीचिंग योजना के तहत गढ़वाल विवि के फैकल्टी डेवलपमेंट सेंटर की ओर से आयोजित 30 दिवसीय इंडक्शन शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। चौरास परिसर स्थित एक्टिविटी सेंटर में आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि आईसीएसएसआर नई दिल्ली के निदेशक डा. उपेंद्र चौधरी ने कहा कि ज्ञान के साथ कौशल विकास का समन्वय ही उच्च शिक्षा को शिखर तक ले जा सकता है। विश्वविद्यालयों में शिक्षा की स्थिति सुधारने के लिए सामयिक समस्याओं के साथ ही उपलब्ध अवसरों पर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है। शैक्षणिक नेतृत्व को भी माहौल के हिसाब से अपनी कार्य पद्धति में परिवर्तन लाना होगा। मुख्य वक्ता प्रो. विनोद नौटियाल ने कहा कि उच्च शिक्षा के उन्नयन के लिए शिक्षण एवं शोध में तकनीकी का समावेश व अनुप्रयोग होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एकाकी शोध के बजाय अंतर विषयी शोध एवं संवाद पर ध्यान केंद्रित किए जाने की आवश्यकता है। शिविर संयोजक प्रो. इंदू पांडे ने बताया कि शिविर में 14 उच्च शिक्षण संस्थानों से प्रशिक्षणार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 40 विषयों के विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिया। शिविर के अंतिम दिन प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में डा. कविता भट्ट, डा. विजय भट्ट, डा. विजयपाल भंडारी, डा. धंनजय कुमार, डा. अजय सेमल्टी व डा. मोना सेमेल्टी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें