फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य से बाहर परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर भड़के विवि के छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। जिला सहकारी बैंक की भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र राज्य से बाहर बनाए जाने पर गढ़वाल विवि के छात्रों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। विरोध स्वरूप छात्रों ने राज्य सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गढ़वाल विवि के विभिन्न छात्र संगठनों ने विवि गेट के समक्ष राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बिड़ला परिसर के छात्रसंघ सचिव रामप्रकाश रैम्स, आयुष मिंया, अमित प्रदाली व शिवानी पांडे ने कहा कि सरकार राज्य के बेरोजगार युवाओं का मजाक बना रही है। राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं ने भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, लेकिन परीक्षा केंद्र दिल्ली सहित अन्य राज्यों के बड़े शहरों में बनाए गए हैं, जिससे अभ्यर्थियों को आने जाने दिक्कतों के साथ ही आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। छात्रों ने उक्त परीक्षा के लिए राज्य में परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें